Presidential Election 2022 राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी
राष्ट्रपति चुनाव : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति चुनाव : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
राष्ट्रपति चुनाव : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100% वोटिंग होगी और हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू जी को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्य सचेतक आशीष शेलार ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। हमें पूरा विश्वास है कि वह महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट हासिल करेंगी। देश के अगले महामहिम को चुनने के लिए मतदान जारी है। सभी राज्य के विधायक और सांसद वोटिंग कर रहे हैं। 21 जुलाई को चुनाव का परिणाम आ जाएगा।