HOME

चंदन के पेड़ से क्यों लिपटे रहते हैं सांप? जानें इसके पीछे का कारण

चंदन का पेड़ काफी पवित्र माना गया है। साथी ही इसकी लकड़ी कई शुभ कामों में इस्तेमाल की जाती है। क्या आपको पता है कि चंदन के पेड़ पर ज्यादातर सांप क्यों रहते हैं? आइए जानते हैं इसका कारण…

बचपन में आपने ये जरूर सुना होगा कि चंदन के पेड़ पर सांप चिपके रहते हैं। साथ ही इसके पीछे आपने कई तर्क सुना होगा जैसे चंदन का पेड़ शीतलता देता है इसलिए सांप इस पेड़ से चिपके रहते हैं और अगर आपने ये भी नहीं सुना तो वो महाकवि रहीम का दोहा जरूर सुना होगा, “जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग। चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग।।” इस पंक्ति का आशय है कि जो व्यक्ति अच्छे स्वभाव का होता है,उसे बुरी संगति भी बिगाड़ नहीं पाती। जैसे ज़हरीले साँप चन्दन के वृक्ष से लिपटे रहने पर भी उस पर कोई ज़हरीला प्रभाव नहीं डाल पाते। इस लाइन का अर्थ अलग है, पर इसमें जो लाइन इस्तेमाल की गई कि “चंदन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग” इससे पता लगता है कि सांप चंदन के पेड़ से लिपटे रहते हैं। सांप के चंदन के पेड़ पर चिपके रहने का कारण क्या शीतलता है? या कुछ और….. अब आप सोच रहे होंगे कि फिर इसका क्या कारण है परेशान न हो आपको इन सवाल का जवाब नीचे पता चल जाएगा।

image soures google

जबरदस्त सूंघने की शक्ति होती है

ऐसा कहा जाता है कि जबसे जीवन शुरू हुआ है तब से ये सरीसृप पृथ्वी का हिस्सा है। ये सच है कि सांप अक्सर चंदन के पेड़ को अपना ठिकाना बनाते हैं। सांप केवल चंदन ही नहीं, रजनीगंधा या चमेली जैसे कई खुशबूदार पेड़ों पर या उसके आसपास रहते हैं। ये तो आपको पता ही होगा कि ये पेड़ खूब खुशबूदार होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन पेड़ों की खुशबू सांपों को काफी पंसद आती है। साइंस ये प्रमाणित कर चुकी है कि सांपों में जबरदस्त सूंघने की शक्ति होती है। ये न केवल अपने नोस्ट्रिल्स से बल्कि जीभ के ऊपरी हिस्से से भी सूंघ सकते हैं। सांप चंदन

image soures google

या चमेली के पेड़ तक सूंघकर ही पहुंच जाते हैं, हालांकि इन पेड़ों-झाड़ियों तक खुशबू के लिए आना उसका एकमात्र कारण नहीं है। आमतौर पर सांप ठंडी और अंधेरी जगहों पर रहना पसंद करता है और इसकी वजह है इसका एक्टोथर्म होना। एक्टोथर्म का मतलब है कि ऐसे जीव जो अपने शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए बाहरी चीजों पर निर्भर रहते हैं। चूंकि सांप उन जीवों में से एक हैं। इसलिए इन्हें ये पेड़ काफी पंसद आते हैं। तो आपने जो सुना कि चंदन का पेड़ शीतलता देता है इस वजह से सांप इस पेड़ पर ज्यादा रहते हैं, एकदम सही है।

एक्टोथर्म होने की वजह से ही सांप गर्मी में हमेशा बिल, झाड़ी, चट्टानों के नीचे या पानी में और पानी के आसपास दिख जाते हैं। अब चूंकि चंदन, रजनीगंधा और चमेली का तापमान बाकी पेड़-पौधों की तुलना में थोड़ा कम होता है इसलिए सांप को ये पेड़ खूब भाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *