HOME

ऐसा कौन सा व्यापार है जिसमें कम मेहनत से ज़्यादा पैसा कमाया जा सकता है?

ऐसा iON Digital Zone लिखा हुआ बिल्डिंग देखा ही होगा आपने अपने शहर में। बता देते हैं आपको, यह एक TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) की एक इकाई है जो विनिर्माण उद्योग (एसएमबी), शैक्षिक संस्थानों और परीक्षा बोर्डों पर केंद्रित है। TCS iON एंड-टू-एंड बिजनेस सॉल्यूशंस की पेशकश करते हुए एक अद्वितीय IT-as-a-Service मॉडल के माध्यम से प्रौद्योगिकी प्रदान करता है। देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन एग्जाम यही संस्था करवाती है।

आसान शब्दों में इसका काम है, विभिन्न ऑनलाइन सरकारी परीक्षाएं जैसे कि SSC, RRB, IBPS, GATE, JEE, UGC-NET, इत्यादि को कराना। यहाँ तक कि एसएससी का टेंडर भी TCS को मिला हुआ है। सिर्फ ssc लाखों रिक्तियों की भर्ती इसी कंपनी से करवाती है।

ये परीक्षाएं लगभग हर दिन होती है, खासकर रेलवे और एसएससी की जिनमें लाखों अभ्यार्थी होते हैं।

और स्वाभाविक सी बात है, परीक्षा केंद्र भी यहीं रहता है। बस आपको इतना ही समझना है।

क्योंकि ये केंद्र काफी छोटे होते हैं,और किसी भी तरह के सामान लेकर केंद्र में जाना वर्जित रहता है..तो अभियर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है अपने बैग,मोबाइल फ़ोन,वॉलेट,इत्यादि रखने में।

और तो और अभियर्थियों के प्रवेश पत्र में भी लिखा हुआ रहता है कि सामान की जिम्मेवारी उनकी नहीं है।

 आपको करना क्या है:

  • अपने नजदीक किसी iON Digital Zone ढूंढें।
  • जगह के बारे में पता करके पास में थोड़ी ज़मीन किराए पर लें।
  • 2 भरोसेमंद लोगों को भी रख लें, बस आपका बिज़नेस चालू!
  • कुछ जरूरी सामान का प्रबंध कर लें, जैसे कि:

रैक कैसे बनवाना है आपको :-

IMAGE SOURCE : GOOGLE

प्लास्टिक के टोकन :-

IMAGE SOURCE : GOOGLE

लेबलिंग स्टीकर :-

IMAGE SOURCE : GOOGLE

अब पैसों की बात करते हैं..

  • मेरे अनुभव से कुछ सेन्टर ऐसे हैं जो पैसे लेते हैं रखने के लिए, वो भी ₹20 प्रति बैग के हिसाब से।
  • आपको बस ₹10 लेने है, प्रति बैग के लिए, जो कि मामूली सा रकम है।
  • हर दिन 2–3 शिफ्ट में परीक्षायें होती हैं, और एक शिफ्ट में 500 विद्यार्थी, यानी कि 3 शिफ्ट में 500×3= 1500 विद्यार्थी।
  • मान कर चलते हैं कि 500 में से 250 बच्चे ही बैग रखते हैं तो
    • एक शिफ्ट की कमाई = 250×10 = ₹2500
    • 3 शिफ्ट की कमाई = 2500×3= ₹7500
  • ये भी मान लेते हैं कि 30 दिनों में 20 दिन ही परीक्षाएं होती हैं:
    • एक महीने में 7500×20 = ₹1,50,000
    • एक साल में 150000×12 = ₹18,00,000
  • ज्यादा से ज्यादा 1 लाख लगते हैं अगर आपको शुरुआटी इन्वेस्टमेंट में..
    • प्रति माह किराया 10,000

फिर भी आपके पास बचते हैं ₹(18,00,000 – 1,20,000) = ₹16,80,000

बाकी दोनों कार्यत लोगों की तनख्वाह आप खुद ही तय कीजिये..

 जिन्हें लगता है कि विद्यार्थियों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है: 10₹ कोई मजबूरी नहीं है, अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए। लोग 30₹ भी ले रहे हैं, और खुद हमने दिया है।आजकल तो युवा 10₹ के सिगरेट चाय उड़ा देते हैं।

• इससे आप खुद की कमाई के साथ-साथ 2 जरूरतमंद को भी रोजगार देंगे।

• पैसे अगर कम लग रहे हैं, तो आप अगले वर्ष इसके ब्रांच बढ़ा सकते हैं, और अभी कई जगहों पर iON डिजिटल जोन खुलने बाकी हैं।

• आप चाहें तो अपने शहरी जमीन पर iON Digital Zone खोलने के लिए TCS ग्रुप को किराए पर दे सकते हैं, आपको बैठे बैठे पैसे मिलते रहेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *